VISITORS

0 1 5 1 0 2

July 2, 2026 10:54 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 2, 2026 10:54 am

15 लाख की सोयाबीन से भरा ट्रक चोरी

पुलिस ने 10 दिन तक मोबाइल लोकेशन से किया पीछा, 45 लाख का माल जब्त

उज्जैन बड़नगर मंडी से 15 लाख रुपए की सोयाबीन से भरा ट्रक चोरी करने वाले अतंरराज्यीय गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम नीमच, जयपुर, चित्तौड़गढ़ और रतलाम तक आरोपियों का पीछा करती रही। पुलिस ने बदनावर क्षेत्र में वंडर सीमेंट फैक्ट्री के पास घेराबंदी कर सोयाबीन से भरे ट्रक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 45 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। नरेंद्र पिता सतीशचंद्र राठी, निवासी बड़नगर ने बड़नगर पुलिस को बताया था कि वह अपने भाई अतुल राठी के साथ कृषि उपज मंडी बड़नगर में फर्म सतीश चन्द्र गीरिश चन्द्र के नाम से कृषि उपज का व्यवसाय करते हैं।

ट्रक मंडी परिसर स्थित गोदाम के सामने खड़ा था

25 दिसंबर को लगभग 280 क्विंटल सोयाबीन से भरा ट्रक मंडी परिसर स्थित गोदाम के सामने खड़ा था, जिसे मोरवी नंदन प्रोटीन्स लिमिटेड, नीमच भेजा जाना था। लेकिन देर रात को ट्रक चोरी हो गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़नगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम नीमच, जयपुर (राजस्थान), चित्तौड़गढ़ एवं रतलाम तक आरोपियों का पीछा करती रही। अंततः बदनावर क्षेत्र में वंडर सीमेंट फैक्ट्री के पास घेराबंदी कर सोयाबीन से भरे ट्रक सहित दो आरोपियों सुरजमल कुमावत (32), निवासी चित्तौड़गढ़, तनिष्क कुमावत ( 19 ), चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों से 279 क्विंटल सोयाबीन कीमत लगभग 15 लाख रुपए तथा 30 लाख रुपए कीमत का ट्रक, कुल 45 लाख रुपए का माल जब्त किया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर