VISITORS

0 1 9 0 6 9

August 17, 2026 3:03 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

केयरटेकर पति की हत्या पत्नी पर आरोप

पत्नी के अवैध संबंधों की वजह से दोनों में अक्सर झगड़े होते थे

शब्द अग्नि / सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में पत्नी ने मैरिज पैलेस में केयरटेकर पति की हत्या कर दी। परिवार का आरोप है कि पत्नी ने पहले उसके मुंह पर तकिया रखकर दबाया। फिर प्राइवेट पार्ट दबा दिया। इसके बाद वह फरार हो गई। मंगलवार सुबह बेड पर व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक मैरिज पैलेस में बने कमरे में परिवार के साथ रहता था। आरोप है कि पत्नी के अवैध संबंधों की वजह से दोनों में अक्सर झगड़े होते थे। व्यक्ति की हत्या की सूचना मिलते ही ACP अमित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने मैरिज पैलेस में लगे CCTV कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर