VISITORS

0 1 0 5 3 4

June 10, 2026 4:14 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 10, 2026 4:14 am

इंदौर एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी घोषित

महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई हुई बेहोश  जॉच में निकला डायरिया 

शब्द अग्नि / इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर लगातार दूसरे दिन मेडिकल इमरजेंसी घोषित की गई। इंदौर से दिल्ली जा रही एक महिला यात्री एयरपोर्ट पर अचानक बेहोश हो गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

विमानतल से मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस की दोपहर 1.30 बजे इंदौर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6-6609 से यात्रा करने के लिए 66 वर्षीय महिला यात्री परवीन सिंगला पति विनोद सिंह एयरपोर्ट पहुंची थीं। वे चेक-इन प्रक्रिया पूरी कर सिक्योरिटी होल्ड एरिया में पहुंच चुकी थीं। बोर्डिंग से कुछ समय पहले ही सिक्योरिटी होल्ड एरिया में महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई और

वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी घोषित की गई। एयरपोर्ट के मेडिकल इमरजेंसी रूम से पहुंचे डॉक्टर ने महिला यात्री की जांच की। जांच में उनकी ब्लड शुगर कम पाई गई। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयरपोर्ट की एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार महिला यात्री पंजाब के बरनाला की रहने वाली हैं और दिल्ली के रास्ते पंजाब जा रही थीं। उपचार के बाद वे होश में आ गई हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती रखा गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उनका डायरिया का इलाज भी जारी है और उनकी हालत में पहले से सुधार है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर