VISITORS

0 1 5 0 9 1

July 2, 2026 9:38 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 2, 2026 9:38 am

मां के दूसरे पति पर चाकू से हमला

युवक के गले और सीने पर चाकू से वार किए, गंभीर घायल का आईसीयू में चल रहा उपचार

शब्द अग्नि / इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी मां के दूसरे पति पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने युवक के गले और सीने पर चाकू से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर 

परदेशीपुरा थाना प्रभारी आरडी कानवा के अनुसार शिवाजी नगर निवासी राहुल पुत्र कैलाश वर्मा पर हमला करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को जय उर्फ मिडी राकेश खराड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज

की है। घटना देवी अहिल्या परिसर के पास शिवाजी नगर की है। राहुल ने अपने बयान में बताया कि वर्ष 2020 में जय खराड़े की मां ने पहले पति से तलाक लेकर मुझसे शादी कर ली थी। इसी बात को लेकर जय उससे रंजिश रखता था। रविवार रात राहुल एक शादी के रिसेप्शन में जा रहा था, तभी रास्ते में जय ने उसे रोक लिया और गाली- गलौज करने लगा। इसके बाद अचानक उसने चाकू निकालकर राहुल के गले और सीने पर हमला कर दिया। हमले के बाद राहुल जान बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर गिर पड़ा। इसी दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर राहुल के बयान लिए । आरोपी का नाम सामने आने पर पुलिस ने उसके दोस्त के घर दबिश दी, जहां से जय को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी इंदौर से बाहर भागने की तैयारी में था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर