पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार और मामले की शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया कहा कोई कार्यवाही नहीं करे
शब्द अग्नि न्युज / नई दिल्ली। नेहा सिंह राठौर की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति जे. के. माहेश्वरी और अतुल एस. चंदुरकर की पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार और मामले की शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा कि नेहा राठौर के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।
जॉच में सहयोग करे नेहा
कोर्ट ने राठौर को जांच अधिकारी के सामने पेश होने और जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है। नेहा सिंह राठौर ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद गाना गाया था, ‘चौकीदरवा कायर बा। इस गाने के बाद ही नेहा सिंह राठौर के खिलाफ लखनऊ और वाराणसी में FIR दर्ज हुई थीं।
Author: Shabd Agni
.
