VISITORS

0 1 8 9 9 3

August 15, 2026 7:35 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

बस से जब्त की गई 2 क्विंटल अमानक पालिथिन

शब्द अग्नि / बड़वानी नगर पालिका के स्वच्छता अमले द्वारा शहर के बस स्टैंड पर काकू बस क्र. एमपी11पी2299 से अवैध रूप से परिवहन हो रही लगभग 2 क्विंटल अमानक पॉलीथीन जब्त की है। इस दौरान बस चालक एवं परिचालक द्वारा पॉलीथीन के विषय में अनभिज्ञता जाहिर की गई। जिस पर उन्हें चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस तरह की अवैध पॉलीथीन एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक के परिवहन पर जुर्माना आरोपित कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जब्त पॉलीथीन को तत्काल निकाय के ट्रेचिंग ग्राउण्ड पर एमआरएफयूनिट में ब्लॉक पेवर/ गट्टे के रूप में मोल्ड कर लिया जाता है। यह ब्लॉक पेवर/ गट्टे सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जा रहे हैं कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। यदि कोई नागरिक किसी वाहन में अमानक पॉलीथिन परिवहन करते हुए देखता है, तो वह तत्काल इसकी सूचना नगर पालिका के अमले को दे। जिससे अमानक पॉलीथिन जब्त की जा सके। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर