VISITORS

0 0 7 6 3 1

May 15, 2026 10:24 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 10:24 pm

इंदौर : मेयर, कलेक्टर को संघ कार्यालय बुलाया

शब्द अग्नि / इंदौर। भागीरथपुरा में हुई 20 मौतों के बाद इंदौर की चर्चा देशभर में है। आरएसएस के वरिष्ठ नेताओं ने भी इस पर संज्ञान लिया है। बताते है कि इसे लेकर मेयर पुष्यमित्र भार्गवसंघ कार्यालय तलब किए गए। इसके अलावा कलेक्टर शिवम वर्मा भी वहां गए। संघ पदाधिकारियों ने दोनों को भागीरथपुरा के हालात तत्काल सुधारने के लिए कहा है। दोनों शाम छह बजे पहुंचे थे। आरएसएस के प्रांत कार्यालय सुदर्शन भवन में प्रांत प्रचारक राजमोहन की उपस्थिति में लगभग डेढ़ घंटे बैठक चली। मेयर व कलेक्टर ने पदाधिकारियों को भागीरथपुरा की स्थिति से अवगत कराया और कहा कि अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो गई है। पदाधिकारियों ने दोनों से कहा कि बस्ती के लोग अभी भी डरे हुए। उनका विश्वास फिर लौटे। सप्लाई सामान्य जल्दी कराए। इसके अलावा अफसरों व जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल की कमी भी बात भी बैठक में उठी। इसके बाद मेयर बाहर निकले। बैठक में किस विषय पर चर्चा हुई, इसका खुलासा नहीं हुआ। अफसर और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय की कमी की बात अक्सर उठती है। मेयर ने भी एक बैठक में यह बात उठाई थी। इसके अलावा इंदौर में हिंदू सम्मेलन भी होने वाले है। उसे लेकर भी चर्चा हो सकती है। संघ ने भागीरथपुरा क्षेत्र के तीन सम्मेलन निरस्त किए है। इस बैठक से साफ संकेत है कि भागीरथपुरा मामले में संघ भी नजर रख रहा है। संघ का शहर की बस्तियों में तगड़ा नेटवर्क है। वहां से भी उन्हें पेयजल सहित अन्य समस्या का फीडबैक मिलता है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर