VISITORS

0 1 5 0 8 4

July 2, 2026 4:39 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 2, 2026 4:39 am

आईटी इंजीनियर से 6.58 लाख की ऑनलाइन ठगी

शब्द अग्नि / इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक आईटी इंजीनियर के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज किया गया है। सजल अग्रवाल पेशे से आईटी इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर को उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया, जिसमें गूगल पर रिव्यू देने के बदले पैसे कमाने का ऑफर दिया गया था। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम पर एक लिंक भेजा गया। इस बिजनेस में मुनाफा दिखाकर अलग-अलग समय पर सजल से करीब 6 लाख 58 हजार रुपए यूपीआई और अन्य माध्यमों से जमा करवा लिए गए। बाद में जब टेलीग्राम पर बनाए गए अकाउंट से पैसे निकालने की कोशिश की गई, तो अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया। आरोपियों ने इसके बाद 4 लाख रुपए की और मांग की। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर राजेंद्र नगर पुलिस एफआईआर दर्ज की है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर