VISITORS

0 0 7 6 3 1

May 15, 2026 10:24 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 10:24 pm

परिचित बनकर महिला से 97 हजार की ठगी

शब्द अग्नि / इंदौर। लसूडिया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से परिचित बनकर कॉल कर 97 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। लसूडिया पुलिस ने मोबाइल नंबर के अज्ञात धारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बुधवार को रेखा तिवारी निवासी हैप्पी होम्स, ओमैक्स सिटी – 1 थाने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि 6 जनवरी की रात उनके पास एक नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को उनका परिचित “भाई मन्नू” बताया और कहा कि उसकी दोस्त अस्पताल में भर्ती है और हार्ट का ऑपरेशन चल रहा है। आरोपी ने कहा कि उसके खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं और जल्दबाजी में रेखा से कहा कि वे डॉक्टर हेमा के खाते में पैसे डाल दें। इसके बाद आरोपी ने क्यूआर कोड भेजा, जिस पर रेखा ने 97 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद जब उस नंबर पर कॉल किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला और महिला के खाते में भी पैसे वापस नहीं आए। तब उन्हें ठगी का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर