VISITORS

0 0 7 2 0 6

April 2, 2026 6:19 pm

+91 8878812345

Explore

Search

April 2, 2026 6:19 pm

भागीरथपुरा मामले पर कांग्रेस न्याय यात्रा

भागीरथपुरा मामले को लेकर 11 जनवरी को इंदौर में कांग्रेस की न्याय यात्रा, बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक कांग्रेस की न्याय यात्रा

शब्द अग्नि न्यूज़ /इंदौर। शहर में 11 जनवरी को कांग्रेस न्याय यात्रा निकालेगी। जिसकी तैयारी तेजी से शुरू कर दी है। कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर बुधवार से ही बैठकों का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस कार्यालय में बैठकों का सिलसिला लगातार चल रहा है। न्याय यात्रा की तैयारियों के तहत मोर्चा संगठनों में एससी / एसटी, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग की बैठकें अलग-अलग आयोजित की गईं, जिनकी अध्यक्षता प्रभारी उषा नायडू ने की बैठकों में यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

भागीरथपुरा मामले को लेकर कांग्रेस द्वारा 11 जनवरी को इंदौर में न्याय यात्रा निकालने की घोषणा की गई है। कांग्रेस की घोषणा के अनुसार इस दिन सुबह 10 बजे बड़ा गणपति चौराहा से राजबाड़ा तक पैदल न्याय यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा के लिए कांग्रेस द्वारा हर विधानसभा क्षेत्र में बैठक का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा सांवेर और देपालपुर विधानसभा क्षेत्र में बैठक ली जाएगी। इसके साथ ही इस न्याय यात्रा में ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को जमा करने के लिए कांग्रेस द्वारा कोशिश भी शुरू कर दी गई है। इस यात्रा की अनुमति प्राप्त करने के लिए कांग्रेस ने जिला प्रशासन और पुलिस के समक्ष आवेदन दे दिया है। अभी इस आवेदन के आधार पर कांग्रेस को न्याय यात्रा की अनुमति नहीं मिली है। बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में बैठक के दौरान न्याय यात्रा के मार्ग, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, पोस्टर- बैनर लगाए जाने या नहीं लगाए जाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि न्याय यात्रा बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक निकाली जाएगी। इसके लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता घर-घर पम्पलेट वितरित करेंगे। पम्पलेट में दूषित और जहरीले पानी के मुद्दे को लेकर सवाल उठाए गए हैं, जिनमें लिखा होगा-
जहरीले पानी का जिम्मेदार कौन, जहरीले पानी का टैक्स क्यों दें, जहरीले पानी का बिल क्यों भरें, जल के लिए आए 585 करोड़ रुपए कहां गए, महापौर और मंत्री इस कांड की जिम्मेदारी लें और इस्तीफा दें। बैठक में विधानसभावार प्रभारियों की भी घोषणा की गई। विधानसभा क्रमांक 1 की जिम्मेदारी दीपू यादव, 2 की राजू भदौरिया, 3 की पिंटू जोशी, 4 की शैलेष गर्ग एवं 5 की जिम्मेदारी अमन बजाज को सौंपी गई है। प्रभारी यात्रा में शामिल लोगों के लिए पीने के पानी, भोजन, पार्किंग और यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी अपने-अपने कार्यकर्ताओं को सौंपेंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर