VISITORS

0 0 6 0 6 0

February 12, 2026 7:17 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 12, 2026 7:17 am

महिला प्रोफेसर ने पति पर लगाए मारपीट के आरोप

बोलीं- पति के दूसरी महिला से संबंध…
शब्द अग्नि न्यूज़ /इंदौर | कनाड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला प्रोफेसर ने अपने पति के खिलाफ मारपीट, मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि पति का एक अन्य महिला से प्रेम संबंध है और उसी के चलते वह उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कनाड़िया पुलिस के अनुसार निजी कॉलेज की प्रोफेसर आरती शर्मा निवासी आलोक नगर की शिकायत पर उनके पति नवदीप पुत्र अखिलेश शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2016 से पति काम नहीं कर रहे थे और घर का पूरा खर्च वही उठा रही थीं। इसके बावजूद पति उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। आरती के मुताबिक वर्ष 2020 के बाद प्रताड़ना और बढ़ गई। साल 2025 में उन्हें पता चला कि पति के निवेदिता नाम की एक अन्य महिला से प्रेम संबंध हैं। आरोप है कि पति उस महिला का खर्च भी पत्नी से ही दिलवाने के लिए दबाव बनाता था। नवदीप ने पत्नी के नाम पर करीब 7 लाख रुपए का लोन लेकर कार खरीदी, लेकिन कार की किश्तें खुद नहीं भरीं और लोन की किश्तें चुकाने के लिए भी पत्नी पर दबाव बनाया। पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने इन बातों का विरोध किया तो पति ने उनके साथ मारपीट की, उन्हें घर से निकाल दिया और मायके से मिले जेवर भी अपने पास रख लिए। इसके बाद पीड़िता ने कनाड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार आरती और नवदीप की शादी को करीब 10 साल हो चुके हैं। दोनों एक ही कॉलेज में प्रोफेसर थे। इसी कॉलेज में निवेदिता भी प्रोफेसर थी, जहां नवदीप की उससे दोस्ती हुई और बाद में बातचीत काफी बढ़ गई। कुछ समय बाद नवदीप ने कॉलेज जाना भी बंद कर दिया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर