VISITORS

0 1 9 0 6 6

August 16, 2026 11:54 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

चुनाव हारे, पद गया, सरकारी बंगलों पर कब्जा

शब्द अग्नि न्यूज़ /भोपाल। विधानसभा चुनाव हारने, मंत्री पद जाने के बावजूद कई नेता बंगलों पर कब्जा किए हुए हैं। ऐसे नेताओं पर अब मोहन सरकार सख्ती बरतने जा रही है।
अब इनसे बंगले खाली कराने की तैयारी की जा रही है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. प्रभात झा के परिवार को भेजे गए नोटिस में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि यदि 13 जनवरी तक बंगला खाली नहीं किया तो प्रशासन बल प्रयोग कर बेदखली की कार्रवाई करेगा। पूर्व राजस्व मंत्री रामपाल सिंह, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया 2023 का विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। इसके बावजूद वे बंगले में दो साल से डटे हुए हैं। वहीं पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी वर्तमान में विधायक नहीं होने के बावजूद मंत्री रहते मिले बंगले को खाली नहीं कर रहीं। ऐसी ही स्थिति भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की है। सांसद नहीं होने के बाद भी वे सरकारी बंगले में डटी हुई हैं। संपदा संचालनालय के मुताबिक, प्रभात झा के परिवार को पहले ही 6 जनवरी को नोटिस दिया गया था, जबकि रामपाल को इससे पहले नोटिस दिया जा चुका है। अब सरकार ने साफ कर दिया है। कि पात्रता समाप्त होने के बाद किसी भी स्थिति में सरकारी आवास पर कब्जा नहीं रहने दिया जाएगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर