VISITORS

0 0 6 0 5 9

February 12, 2026 5:47 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 12, 2026 5:47 am

अर्धनग्न लड़कियों डांस. एसडीएम ने लुटाए पैसे

शब्द अग्नि न्यूज़ / गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ऑर्केस्ट्रा डांस कार्यक्रम में अश्लीलता का मामला सामने आया है। उरमाल में आयोजित 6 दिवसीय आयोजन में लड़कियां अर्धनग्न होकर नाचती रहीं। वहां मौजूद रसूखदार पैसे लुटाते रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये पूरा कार्यक्रम जिला प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद हुआ। अश्लील डांस के समय मैनपुर SDM तुलसी दास मरकाम भी वहां मौजूद थे, जिन्होंने खुद अपने मोबाइल में अर्धनग्न होकर नाचती लड़कियों का वीडियो बनाया । उनपर पैसे लुटाए। अब SDM तुलसी दास मरकाम को उनके पद से हटाकर कलेक्ट्रेट में अटैच कर दिया गया है। कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने पुष्टि की कि SDM के खिलाफ एक आधिकारिक जांच समिति बनाई गई है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर मामले को आगे की कार्रवाई के लिए कमिश्नर के पास भेजा जाएगा। वहीं SP वेदव्रत सिरमौर ने ऑर्केस्ट्रा डांसर्स से KISS लेने वाले और मस्ती करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है। 2 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। दोनों पुलिसकर्मी कार्यक्रम में SDM के साथ मौजूद थे। सभी मौज-मस्ती कर रहे थे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर