VISITORS

0 0 7 4 3 3

May 14, 2026 12:58 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 14, 2026 12:58 am

अभिनेता आशीष ने महाकाल के दर्शन किए

शब्द अग्नि न्यूज़ / उज्जैन। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने आज उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। उनके साथ महेंद्र यादव भी मौजूद रहे। दोनों ने महाकालेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की।
मंदिर दर्शन के दौरान महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से जनसंपर्क शाखा प्रभारी नवीन शर्मा ने अभिनेता आशीष विद्यार्थी का स्वागत किया। इसके बाद आशीष विद्यार्थी ने कोटि तीर्थ कुंड स्थित प्राचीन श्री कोटेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत अभिषेक एवं पूजन भी किया। मंदिर दर्शन के बाद अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने अपनी आध्यात्मिक अनुभूति साझा करते हुए कहा कि महाकाल के दर्शन से मन को शांति और ऊर्जा मिलती है। अभिनेता आशीष विद्यार्थी आज शाम उज्जैन में आयोजित होने वाले ठहाका सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर