VISITORS

0 1 9 1 1 4

August 18, 2026 2:47 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

इंदौर : वेयरहाउस में घुसा चोर

शब्द अग्नि न्यूज़ /इंदौर। लसूडिया पुलिस ने एसडी लाजिस्टिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के वेयर हाउस मैनेजर राकेश सिंह सेंगर की शिकायत पर अज्ञात चोर पर एफआईआर की है। राकेश ने बताया कि उनकी कंपनी सोलर से संबंधी वायर, पैनल व अन्य उत्पादों का पूरे प्रदेश में डिस्पेच करने का काम करती है। वेयर हाउस पर पूरा सामान रखा था।
शुक्रवार की रात में वह ताला लगाकर गए थे। दूसरे दिन शनिवार को पहुंचे तो ताला शटर का ताला टूटा था । अदंर से लाखों रुपए कीमत के कॉपर वायर व सामान गायब था। बाद में कैमरों के फुटेज में एक चोर शटर के अंदर आते दिखा है। उसके अन्य साथी बाहर लोडिंग वाहन से सामान भरकर लेकर गए। पुलिस गाड़ी नंबर के आधार आरोपियों की तलाश शुरू की है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर