VISITORS

0 1 9 0 6 8

August 17, 2026 12:18 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के दो केस मिले

शब्द अग्नि / नई दिल्ली, कोलकाता। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को बताया कि पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के दो केस सामने आए हैं। मंत्री ने बताया कि पश्चिम बंगाल को मदद देने और बीमारी को फैलने से रोकने के लिए, हमने तुरंत एक नेशनल जॉइंट आउटब्रेक रिस्पॉन्स टीम बनाई है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की है। उनसे कहा कि वे अपनी एक्सपर्ट्स की टीम को केंद्र सरकार की टीम के साथ मिलकर काम करने निर्देश दें। नड्डा ने कहा कि 11 जनवरी को इन मामलों की जानकारी मिलने पर, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और स्वास्थ्य प्रधान सचिव के साथ स्थिति पर चर्चा की। पश्चिम बंगाल को हर मदद देने का भरोसा दिया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर