VISITORS

0 1 8 9 9 2

August 15, 2026 3:39 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

किराएदार ने किया मकान पर कब्जा

पीड़ित चलने-फिरने से लाचार, एम्बुलेंस से पहुंची पुलिस कमिश्नर ऑफिस
शब्द अग्नि न्यूज़ / इंदौर। किराएदार ने फर्जी एग्रीमेंट बनाकर घर की पहली मंजिल पर कब्जा कर लिया है और घर खाली करने के बदले में लाखों रुपए की मांग कर रहा है। पुलिस भी पीड़ित की ना सुनकर कब्जाधारी के साथ है। पीड़ित महिला जब भी शिकायत लेकर पहुंची, पुलिसकर्मी समझौता करने को कह देते हैं। थक-हारकर महिला आज दिव्यांग बेटी की लेकर एम्बुलेंस से पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह की जनसुनवाई में पहुंची और आपबीती सुनाई।
अन्नपूर्णा इलाके में रहने वाली 77 वर्षीय कमलाबाई पति स्व.पुरुषोत्तम शिवानी खुद भी चलने-फिरने से मजबूर हैं और उनकी एक दिव्यांग बेटी है। उनके पति पुरुषोत्तम शिवानी ने घर की पहली मंजिल किराए पर दी थी। उनके न रहने के बाद किराएदार नितिन पुत्र रमेश ठरानी ने फर्जी एग्रीमेंट बनाकर घर की पहली मंजिल पर कब्जा कर लिया। पीड़ित महिला 30 सितंबर 2025 को थाने पहुंचीं और टीआई अजय नायर और इसके बाद एसीपी ऑफिस पहुंचकर एसीपी शिवेंदु जोशी से शिकायत की पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं, 26 दिसंबर 2025 को महिला ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस में भी लिखित शिकायत दी पर सुनवाई नहीं हुई। महिला बेड रेस्ट पर है। जब कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हुई, तो महिला एम्बुलेंस में लेटकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस जनसुनवाई में पहुंच गई। महिला की बात सुनकर एसीपी शिवेंदु जोशी को पुलिस कमिश्नर ऑफिस बुलाया गया। जनसुनवाई के दौरान ऑफिस पहुंचे जोशी ने ही महिला से बात की और भरोसा दिलाया कि प्रकरण में कब्जा करने वाले को थाने बुलाकर पूरी बात की जाएगी। तथ्यों को देखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर