VISITORS

0 0 7 6 3 2

May 15, 2026 10:42 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 10:42 pm

काम ठीक तो पुरानी पीढ़ी को हट जाना चाहिए’

शब्द अग्नि न्यूज़ । नागपुर। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इशारों-इशारों में बड़ा बयान दिया है। नितिन गडकरी ने कहा है कि जब चीजें सुचारू रूप से चलने लगें तो पुरानी पीढ़ी को नई पीढ़ी के लिए रास्ता बना देना चाहिए।
उन्होंने यह बात नागपुर में एडवांटेज विदर्भ-खासदार औद्योगिक महोत्सव के बारे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कही। गडकरी ने इस बात पर जोर दिया कि युवा पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए और पुरानी पीढ़ी को धीरे-धीरे पीछे हटकर अन्य काम करने चाहिए। यह महोत्सव विदर्भ क्षेत्र को भारत के औद्योगिक नक्शे पर एक मजबूत विकास केंद्र के रूप में स्थापित करने के मकसद से आयोजित किया जा रहा है। गडकरी इस महोत्सव के मुख्य संरक्षक हैं। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव तीसरी बार आयोजित हो रहा है और यह 6 से 8 फरवरी तक नागपुर में चलेगा। उन्होंने कहा कि विदर्भ क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों के बहुत अच्छे उद्यमी मौजूद हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर