VISITORS

0 0 6 0 4 5

February 11, 2026 2:51 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 11, 2026 2:51 pm

गणेश नगर बस्ती में हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। खंडवा नाका राधा स्वामी सत्संग आश्रम के पास गणेश नगर बस्ती में हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्टेज कार्यक्रम एवं भोजन प्रसादी यानी भंडारा भी रखा गया था। हिंदव सोदरा सर्वे, न हिंदूः पतितो भवेत् हम सब हिंदू भारत माता की संतान है।
आपस में भाई है। हिंदू कभी छोटा या बड़ा नहीं होता । कार्यक्रम में स्टेज पर भारत माता की वंदना छोटी बालिका द्वारा योग का प्रदर्शन और एक अन्य बालिकाओं द्वारा भजन की प्रस्तुति की गई। साथ में ही हिंदू समाज के कुछ कलाकारों द्वारा रामलीला की प्रस्तुति बहुत ही शानदार ढंग से की गई जिसे सब बहुत सराहना की गई कार्यक्रम में अतिथिगण के रूप में वासुदेव पाटीदार, जय बंसल एवं भागवत आचार्य देवेंद्र पाराशर नागर द्वारा मंचासिन होकर बौद्धिक दिया गया। जिसमें बताया गया कि हमें हिंदू होने का गर्व होना चाहिए । हम सब हिंदू हैं कोई छोटा या बड़ा नहीं। सनातन की जय हिंदू एकता की जय के नारे लगाए गए। भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी बहुत शानदार थी। सभी महिलाएं और पुरुष भगवा दुपट्टे से सुसज्जित होकर आए थे। इस प्रकार हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ कार्यक्रम के आयोजन नितेश पाटीदार, हरीश नगर महिला विंग में श्रीमती चिंतामणि मौर्य, सपना मल्हार, गीता कुशवाह, सपना यादव, रजनी गुर्जर आदि के नेतृत्व में हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ । उक्त जानकारी सपना मल्हार द्वारा दी गई।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर