VISITORS

0 1 5 0 2 3

July 1, 2026 1:31 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 1, 2026 1:31 am

युवक का गला कटा, एक और व्यक्ति की नाक कटी

उज्जैन में चाइना डोर से हादसा

शब्द अग्नि न्यूज़ । उज्जैन। उज्जैन में रविवार शाम चाइना डोर से एक हादसा हो गया। इंद्रानगर चौराहे पर 45 वर्षीय मैकेनिक सुरेंद्र जायसवाल का गला चाइना डोर की चपेट में आने से बुरी तरह कट गया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कमल कॉलोनी निवासी सुरेंद्र जायसवाल शाम करीब 4:30 बजे अपनी पत्नी की बहन के यहां एक कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान इंद्रा नगर चौराहे पर उनके गले में चाइना डोर फंस गई, जिससे उनका गला कट गया। घायल अवस्था में वे कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां से उनके दीदी के लड़के उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए।घायल सुरेंद्र जायसवाल को उज्जैन के चरक अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉ. केके परमार ने उनका इलाज किया। डॉक्टरों के अनुसार, उनके गले में करीब 20 टांके आए हैं और उन्हें आईसीयू में रखकर उपचार जारी है। सुरेंद्र जायसवाल पेशे से मैकेनिक हैं और उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा सहित तीन बच्चे हैं। इसी तरह का एक और मामला उज्जैन में सामने आया है, जहां मुकेश वाडिया घर से नीलगंगा की ओर बाइक से जा रहे थे। चाइना डोर से उनकी नाक कट गई है, हालांकि उनकी दोनों आंखें बच गई हैं। उनका भी इलाज जारी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर