VISITORS

0 1 9 0 5 2

August 16, 2026 6:33 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

आनंदपुर धाम पर देह व्यापार के आरोप- विडिओ भी

आनंदपुर धाम पर प्रदीप अहिरवार ने गंभीर आरोप लगाए

शब्द अग्नि न्यूज़ ।अशोक नगर। जिले के आनंदपुर धाम पर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्य प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने कहा है कि आनंदपुर धाम में सालों से अवैध गतिविधियां चल रही हैं। यहां युवकों का शोषण किया जा रहा है। देह व्यापार का संगठित रैकेट चल रहा है। इसके वीडियो साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं। भोपाल में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अहिरवार ने कहा कि आईएएस अधिकारी विवेक अग्रवाल, अविनाश लवानिया और मयंक अग्रवाल आनंदपुर धाम ट्रस्ट के माध्यम से काले धन को सफेद करने में मदद कर रहे हैं। ट्रस्ट की सालाना कमाई लगभग 800 करोड़ रुपए है। लेकिन इसका कोई हिसाब-किताब नहीं रखा जा रहा है ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर