VISITORS

0 0 6 0 5 9

February 12, 2026 3:50 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 12, 2026 3:50 am

मानसिक रूप से कमजोर युवती से छेड़छाड़

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती की शिकायत पर पड़ोसी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी गणेश पुत्र धन्नालाल कहार निवासी आस्था पैलेस ने युवती से रेप करने की कोशिश की। पीड़िता के माता – पिता रविवार को निजी काम से खंडवा गए हुए थे, जबकि उसका भाई भी काम के सिलसिले में बाहर गया था। इसी दौरान युवती घर पर अकेली थी। आरोप है कि पड़ोसी गणेश घर में घुस गया और युवती को कमरे में ले जाकर जबरन उसके कपड़े उतारने लगा। इसी बीच युवती का भाई अचानक घर पहुंच गया, जिसे देखते ही आरोपी मौके से भाग निकला। युवक ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को मोबाइल पर दी। इसके बाद माता-पिता इंदौर पहुंचे और बेटी को लेकर द्वारकापुरी थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया। बताया गया है। कि आरोपी निजी कंपनी में काम करता है और उसके दो बेटे हैं। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। जब वे उसे लेकर थाने पहुंचे तो वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मी ने उनकी बात ठीक से नहीं सुनी और उल्टे सवाल-जवाब किए। हालांकि, बाद में युवती को कमरे में ले जाकर पूछताछ की गई और उसके बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर