VISITORS

0 1 5 0 7 8

July 2, 2026 12:44 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 2, 2026 12:44 am

उज्जैन में कारोबारी की 11.50 लाख की कार फूंकी

सफेद कपड़ा लपेटकर बाइक से आए थे बदमाश, CCTV में रिकॉर्ड हुई घटना
शब्द अग्नि न्यूज़ । उज्जैन के गारमेंट और रियल एस्टेट कारोबारी नरेश धनवानी की कार में रविवार देर रात बदमाशों ने आग लगा दी। आगजनी की इस घटना में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दो बदमाश कार में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाते नजर आ रहे हैं। घटना एलपी भार्गव नगर की है। नरेश धनवानी की कार (MP 13 P 1313) घर के बाहर खड़ी थी। रात करीब 2.30 से 3 बजे के बीच दो बदमाश सफेद कपड़े लपेटे हुए बाइक पर पहुंचे। पहले उन्होंने कार का कांच तोड़ा, फिर उसमें पेट्रोल डालकर आग लगा दी। कुछ ही मिनटों में पूरी कार धधक उठी। कार हुंडई वर्ना 2013 मॉडल है। इसकी कीमत 11.50 लाख रुपए बताई जा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर