VISITORS

0 1 5 0 7 8

July 2, 2026 12:44 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 2, 2026 12:44 am

उज्जैन : सोशल मिडिया ने बिछड़े हुए को मिलाया

शिप्रा आरती के दौरान बुजुर्ग महिला परिवार से बिछड़ी, सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर 6 घंटे में पुलिस ने खोज निकाला
शब्द अग्नि न्यूज़ । उज्जैन। शिप्रा आरती देखने उज्जैन आई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने परिवार से बिछड़ गई थी। सूचना मिलने पर उज्जैन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद महिला को सकुशल तलाश कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर निवासी सुब्रमण्यम अपने परिवार के साथ उज्जैन दर्शन के लिए आए थे। रविवार शाम करीब 6 बजे सभी परिजन शिप्रा आरती देखने रामघाट पहुंचे थे। उनके साथ मौसी सरस्वती देवी पति आर. श्रीनिवास मूर्ति ( 65 ) निवासी इंदुपुर आंध्र प्रदेश भी थीं। आरती के दौरान भीड़ अधिक होने के कारण सरस्वती देवी परिजनों से बिछड़ गई।
परिजनों ने तत्काल थाना महाकाल में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महाकाल गगन बादल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक उप निरीक्षक चंद्रभान सिंह, प्रधान आरक्षक मनीष यादव सहित पुलिस बल की अलग-अलग टीमें गठित कर सर्च अभियान शुरू कराया। पुलिस ने महिला का फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और हुलिया निरीक्षक पाना प्रभारी भी बताया। इसके साथ ही ऑटो चालकों, फूल विक्रेताओं और होटल व्यवसायियों के वॉट्सऐप ग्रुपों में भी जानकारी साझा की। पुलिस को यह भी जानकारी थी कि बुजुर्ग महिला हिंदी भाषा नहीं जानती हैं, जिससे खोजबीन और चुनौतीपूर्ण हो गई थी। ऑटो चालक ने दी सूचना रात करीब 12 बजे डायल 112 की FRV-17 में तैनात आरक्षक अभिषेक और पायलट पंकज को एक ऑटो चालक से सूचना मिली कि वॉट्सऐप ग्रुप में पोस्ट फोटो से मिलती-जुलती एक वृद्ध महिला हरसिद्धि पाल क्षेत्र के पास बैठी हुई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ करने पर महिला की पहचान सरस्वती देवी के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और उन्हें मौके पर बुलाकर बुजुर्ग महिला को सकुशल उनके हवाले कर दिया। अपनी मौसी को सुरक्षित देखकर परिजन भावुक हो गए और उन्होंने उज्जैन पुलिस थाना महाकाल पुलिस, डायल-112 टीम और सहयोग करने वाले नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर