ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने किया, संन्यास का एलान, कहा- अब नहीं खेल सकती
शब्द अग्नि न्यूज़ । नई दिल्ली। भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने प्रतिस्पर्धी बैडमिंटन से सोमवार को संन्यास का एलान कर दिया। लंबे समय से घुटने की गंभीर समस्या से जूझ रही साइना ने कहा कि अब उनका शरीर एलीट स्तर के खेल की शारीरिक मांगों को सहन करने की स्थिति में नहीं है। लंदन ओलंपिक 2012 की कांस्य पदक विजेता साइना ने आखिरी बार 2023 में सिंगापुर ओपन में प्रतिस्पर्धी मैच खेला था, लेकिन उस समय उन्होंने औपचारिक रूप से संन्यास की घोषणा नहीं की थी। हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने अपने फैसले पर खुलकर बात की। साइना ने कहा, ‘मैंने दो साल पहले ही खेलना बंद कर दिया था। मुझे लगा कि मैंने अपने दम पर इस खेल में कदम रखा और अपने ही फैसले से बाहर आई, इसलिए अलग से संन्यास की घोषणा करने की जरूरत नहीं समझी। ‘
Author: Shabd Agni
.
