VISITORS

0 0 7 6 4 9

May 16, 2026 1:15 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 16, 2026 1:15 am

रेलवे मार्ग में बदलाव न करें- विशेषज्ञों की राय

रेलवे विशेषज्ञों ने कहा…

कोटा रूट से चलाए हिसार तक ट्रेन इंदौर – नई दिल्ली मार्ग में बदलाव न करें
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले लोगों का सफर आसान करने वाली इंदौर – दिल्ली त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस (20957/58) के समय, रुट और स्टेशन में परिवर्तन किया है। इंदौर से दिल्ली के बीच चलने वाली यह ट्रेन आने और जाने के समय के लिहाज से दूसरी ट्रेनों की तुनला में सुविधाजनक है, लेकिन अब यात्रियों को परेशान होना पड़ेगा।
अब यह ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन जाने के बजाए सफदरगंजह होते हुए हिसार तक जाएगी। इंदौर के यात्रियों को नई दिल्ली स्टेशन तक अब दूसरे साधनों से जाना पड़ेगा। इस बदलाव को लेकर रेलवे विशेषज्ञों ने आपत्ति दर्ज कराई है। वहीं, इंदौर सांसद शंकर लालवानी भी इस मामले में रेलवे के उच्च अफसरों से मिलकर ट्रेन में कोई बदलाव न किए जाने की मांग करेंगे। रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य नागेश नामजोशी का कहना है कि डेढ़ साल पहले भी इस ट्रेन के रुट में बदलाव की कवायद रेलवे ने शुरू की थी, लेकिन तब हमारे विरोध के कारण बदलाव नहीं हो पाया। इंदौर से दिल्ली जाने का इस ट्रेन, नई दिल्ली इन्दोर की टाइमिंग इतनी अच्छी है कि ज्यादातर यात्री इस ट्रेन से यात्रा पसंद करते है। इसके अलावा इंदौर तक यह ट्रेन सुबह आ जाती है। यह ट्रेन दिल्ली से हिसार तक लोकल ट्रेन की तरह चलेगी। इस कारण इसमें देरी भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि इंदौर से हिसार की तुलना में इंदौर से नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा है। इंदौर से हिसार तक कोटा वाले रूट से ट्रेन चलाई जाना चाहिए। इंदौर – दिल्ली त्रि – साप्ताहिक एक्सप्रेस में बदलाव करने की आवश्यकता नहीं है। रेलवे के सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य जगमोहन वर्मा ने कहा कि इंदौर- दिल्ली त्रि – साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के रुट में बदलाव नहीं होना चाहिए। इस ट्रेन का समय दूसरी ट्रेनों की तुलना में ज्यादा बेहतर है। बदलाव से यात्री तो परेशान होंगे और ट्रेन भी समय पर नहीं आएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर