बर्थडे पार्टी कर वापस लौट रहे थे…
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोमवार रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों युवक मूल रूप से देवास के रहने वाले हैं, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लसूड़िया पुलिस के अनुसार हादसा निपनिया चौराहे के पास हुआ। कार क्रमांक MP09 BF 0809 में सवार राजपाल चौरसिया और संजय सोलंकी निवासी देवास सोमवार रात होटल कंचन पैलेस में एक दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। कार की रफ्तार काफी तेज थी और संतुलन बिगड़ने पर वह सीधे डिवाइडर में जा घुसी। सूचना मिलते ही 112 एफआरवी में पदस्थ आरक्षक नरेंद्र और राधेश्याम मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हादसे में संजय सोलंकी के पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है, जबकि कार चला रहे राजपाल चौरसिया को भी चोटें आई हैं। कार चालक राजपाल ने पुलिस को बताया कि अचानक सामने एक वाहन आ जाने के कारण उसे बचाने की कोशिश में हादसा हुआ। हालांकि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
Author: Shabd Agni
.
