VISITORS

0 1 5 0 7 5

July 2, 2026 12:25 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 2, 2026 12:25 am

पिता-पुत्र ने सब्जी विक्रेता को मारा चाकू

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद में एक पिता और पुत्र ने सब्जी विक्रेता पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में भी एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार लक्की वर्मा निवासी शिवाजी नगर की शिकायत पर हेमंत तोमर और उसके बेटे देवांश तोमर के खिलाफ चाकूबाजी का मामला दर्ज किया गया है। लक्की वर्मा एमएल टावर, मालवा मिल क्षेत्र में सब्जी की दुकान लगाता है। शिकायत में बताया गया कि आरोपी वहां पहुंचे और दुकान लगाने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन्होंने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसी दौरान देवांश तोमर ने चाकू निकालकर लक्की की कमर में वार कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर