VISITORS

0 0 7 4 3 3

May 13, 2026 8:34 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 13, 2026 8:34 pm

भोपाल : बोर्ड परीक्षा नियमों में बड़ा बदलाव

शब्द अग्नि न्यूज़ । भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल ( माशिमं ) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। इस बार परीक्षा में नकल पर रोक और प्रश्नपत्र वायरल होने बचाने के लिए बोर्ड ने नियमों में कई बदलाव किए हैं। बोर्ड ने साफ कह दिया है कि जिनके बच्चे परीक्षा दे रहे होंगे। उन्हें पर्यवेक्षक नया केंद्राध्यक्ष हीं बनाया जाएगा। वहीं गंभीर बीमारी से पीड़ित को भी परीक्षा कार्य में नहीं लगाया जाएगा। साथ ही हायर सेकेंडरी स्कूलों के शिक्षकों को उनके विषयों के प्रश्नपत्रों में पर्यवेक्षक के रूप में ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। एक बदलाव केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष की चयन प्रक्रिया में भी हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि अब माशिमं द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर केंद्राध्यक्ष एवं सहायक केंद्राध्यक्षों की नियुक्ति विकासखंड स्तर पर नहीं होगी। अब केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष बनाने के लिए शिक्षकों व प्राचार्यों की एक जिला स्तरीय सूची तैयार होगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर