कई राज्यों में आबादी के स्वरूप में हो रहे बदलाव की चुनौती का सामना करेंगे भाजपा कार्यकर्ता : नबीन
शब्द अग्नि न्यूज़ । नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नये अध्यक्ष नितिन नवीन ने तमिलनाडु, असम और पश्चिम बंगाल समेत कुछ राज्यों में आबादी के स्वरूप में हो रहे बदलाव को एक बड़ी चुनौती बताते हुए मंगलवार को कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता इस चुनौती का सामना करेंगे।
श्री नवीन ने अपने निर्वाचन पर यहां पार्टी मुख्यालय पर आयोजित विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों का उल्लेख किया और वहां डेमोग्राफी (जनसांख्यिकीय स्वरूप ) में बदलाव से उत्पन्न चुनीती का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘अगले कुछ महीनों में तमिलनाडु, असम, बंगाल, केरल और पुडुचेरी में चुनाव होने वाला है और वहाँ की डेमोग्राफी बदलने पर चर्चा हो रही है। यह हमारे लिए चुनौती है लेकिन हम पूरी तरह आश्वस्त हैं कि भाजपा के सशक्त कार्यकर्ता सबकुछ संभव कर देंगे।’ श्री नवीन ने कहा कि भाजपा संगठन
मोदी ने नितिन नबीन की पीठ थपथपाई
नितिन नवीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को इसका आधिकारिक ऐलान हुआ। इसके बाद पीएम मोदी उन्हें पार्टी अध्यक्ष के दफ्तर लेकर गए हाथ पकड़कर पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। पीठ थपथपाई मिठाई खिलाई और उनके परिवार से भी मिले। केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि एक संस्कार है। उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मेरा निर्वाचन एक साधारण कार्यकर्ता की असाधारण यात्रा को मिला सम्मान है और सेवा का दृढ़ संकल्प है।’ उन्होंने इस नई जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी नेतृत्व के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘मैं उन सभी प्रदेशों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भी हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस पद के लिए मेरा नाम प्रस्तावित किया।’ भाजपा नव निर्वाचित अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी पूर्ण एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्यरत रहना होगा। उन्होंने पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व के लिए आभार प्रकट करते हुये कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन ने अभूतपूर्व विस्तार देखा, और कार्यकर्ता आधारित राजनीति तथा सेवा की संस्कृति और अधिक सुदृढ़ हुई। उसी संगठनात्मक परंपरा को आगे बढ़ाना मेरा साझा संकल्प है।
Author: Shabd Agni
.
