VISITORS

0 0 7 6 5 3

May 16, 2026 2:14 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 16, 2026 2:14 am

मां की उधारी के लिए बेटे ने की चाकूबाजी

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। मां से लिए गए उधार रुपए की वसूली को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने एक युवक के सीने में चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कनाड़िया पुलिस ने सोमवार को करण देवले निवासी इदरीस नगर की शिकायत पर शुभम उर्फ शंभू चौहान निवासी शांति नगर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। करण देवले कबाड़ का काम करता है। उसने बताया कि वह अग्रवाल स्कूल के सामने कबाड़ की दुकान के पास बैठा था, तभी आरोपी शुभम वहां पहुंचा और उससे 250 रुपए वापस मांगने लगा। करण ने शुभम से कहा कि वह शाम तक रुपए लौटा देगा। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और आरोपी ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। चाकू करण के सीने में जा लगा, जिससे वह घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। करण ने पुलिस को बताया कि उसने आरोपी की मां से 250 रुपए उधार लिए थे और उसी की वसूली के लिए आरोपी आया था। पुलिस ने बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर