VISITORS

0 1 5 0 7 2

July 1, 2026 11:09 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 1, 2026 11:09 pm

इंजीनियरिंग छात्र ने होस्टल में फांसी लगाई

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। स्कीम नंबर 71 स्थित एक निजी होस्टल में रहने वाले इंजीनियरिंग छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार शाम जब उसका दोस्त कमरे पर पहुंचा तो वह फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वह मूल रूप से रीवा जिले के पास का रहने वाला था । द्वारकापुरी थाना के एएसआई रामगोपाल वर्मा के मुताबिक मृतक छात्र की पहचान सुरेन्द्र पुत्र केदार साकेत के रूप में हुई है। वह स्कीम नंबर 71 के एक निजी होस्टल में अपने दोस्त अंकित के साथ रह रहा था। सोमवार को अंकित किसी काम से बाहर गया हुआ था, जबकि सुरेन्द्र कॉलेज नहीं गया था। शाम को जब अंकित वापस लौटा तो सुरेन्द्र ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। शक होने पर उसने होस्टल संचालक को सूचना दी। दरवाजा खोलने पर सुरेन्द्र कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सुरेन्द्र एसजीआईटीजीएस कॉलेज में इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके पिता केदार साकेत ने बताया कि करीब छह माह पहले ही बेटे ने कॉलेज में एडमिशन लिया था। परिवार में सुरेन्द्र तीन भाइयों और चार बहनों में से एक था। अगले माह उसकी बड़ी बहन की शादी भी तय है। सुरेन्द्र चंद्रोई गांव का निवासी था। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर