VISITORS

0 0 7 6 5 3

May 16, 2026 2:14 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 16, 2026 2:14 am

अलाव में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। राउ थाना क्षेत्र के रंगवासा गांव में एक दर्दनाक हादसे में दिव्यांग युवक की मौत हो गई। युवक 16 जनवरी की रात अलाव जलाने के दौरान संतुलन बिगड़ने से आग में गिर गया था। गंभीर रूप से झुलसे युवक को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
राउ पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुनील (30) पुत्र राम चौहान के रूप में हुई है। वह खेत के पास अलाव जलाकर बैठा था। रात में उठने के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह सीधे अलाव पर गिर पड़ा। गिरते ही उसके जैकेट ने आग पकड़ ली। सुनील ने बचने के लिए शोर मचाया, पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसे आग से बाहर निकाला। हादसे में सुनील का गला और सीना गंभीर रूप से झुलस गया था। देर रात करीब 2 बजे उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि सुनील दोनों पैरों से ठीक से चल नहीं पाता था और मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था। उसकी शादी नहीं थी। उसके छोटे भाई राहुल को भी इसी तरह की शारीरिक परेशानी है। हादसे के समय सुनील खेत पर अकेला मौजूद था। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर