VISITORS

0 0 7 6 4 3

May 16, 2026 12:13 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 16, 2026 12:13 am

BMC मेयर पद पर शिवसेना की दावेदारी के संकेत, एकनाथ

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने फिर दावेदारी के संकेत दिए

शब्द अग्नि न्यूज़ । मुंबई | महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के मेयर पद पर शिवसेना की दावेदारी के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी से शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की जन्मशती वर्ष की शुरुआत हो रही है और इस ऐतिहासिक अवसर पर शिवसैनिकों की इच्छा है कि BMC में शिवसेना का मेयर हो।

एकनाथ शिंदे ने कहा कि बाल ठाकरे का मुंबई और शिवसेना से गहरा नाता रहा है। उनकी जन्मशती वर्ष की शुरुआत ऐसे समय में हो रही है, जब मुंबई की राजनीति में BMC का महत्व और भी बढ़ गया है। उन्होंने संकेत दिया कि शिवसेना कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भावना है कि इस अवसर को यादगार बनाने के लिए BMC की कमान शिवसेना के हाथ में होनी चाहिए।

शिंदे के इस बयान को आगामी BMC चुनावों और मुंबई की राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक हलकों में इसे शिवसेना की ओर से मेयर पद पर दावेदारी मजबूत करने की दिशा में एक अहम संकेत माना जा रहा है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर