VISITORS

0 1 5 0 6 6

July 1, 2026 8:50 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 1, 2026 8:50 pm

इंदौर : स्वयंसेवकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। शासकीय संस्कृत महाविद्यालय रामबाग की एनएसएस इकाई द्वारा सात दिवसीय आवासीय शिविर महाविद्यालय के गोदग्राम जंबूर्डी हप्सी में लगाया जा रहा है जिसके पांचवें दिन प्रातःकाल देवी अहिल्या विश्वविद्यालय एन एस एस के समन्वयक डॉक्टर प्रकाश गढ़वाल पहुंचे तथा स्वयं सेवकों में उत्साह बढ़ाया डा प्रकाश गढ़व ने अपने उद्बोधन में स्वयंसेवकों की जीवन शैली अनुशासित रहने और स्वस्थ जीवन कैसे हो इस पर अपने विचार प्रकट किये। बाद में जंबूर्डी हैप्सी के उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर पूजा यदुवंशी द्वारा सभी स्वयं सेवकों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने व नशा न करने की सलाह दी।आपने कहा कि स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ी पूंजी है । इसके बाद सभी स्वयंसेवकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया ।बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय की समाजशास्त्र की प्राध्यापिका ऋचा मेहता और डा छवि खरे ने भी स्वयं सेवकों को स्वस्थ जीवन शैली अपनी सामाजिक कर्तव्य और अधिकारों के प्रति सजग रहने का पर प्रकाश डाला। बौद्धिक सत्र का संचालन डॉक्टर एम एल चौहान ने किया तथा स्वयंसेवक नरेंद्र वास्केल और शंकर सिंह चौहान ने आभार प्रकट किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर