VISITORS

0 1 9 0 5 9

August 16, 2026 10:22 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

रिहर्सल में दो छात्राएं बेहोश, एक छात्र गिरा

शब्द अग्नि न्यूज़ । सतना में 26 जनवरी के आयोजन की पीटी और परेड की रिहर्सल के दौरान दो स्कूली छात्राएं बेहोश हो गईं। एक छात्र गिरकर चोटिल हुआ । घटना बुधवार दोपहर 12 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में हुई। घटना के बाद स्कूल स्टाफ ने बच्चों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वे अपने घर चले गए। बेहोश हुई छात्राओं में से एक एकेडमिक हाइट्स स्कूल की थी, जबकि चोटिल छात्र सरस्वती स्कूल, केशव नगर, धवारी का बताया गया है। 26 जनवरी की तैयारियों को लेकर हाल ही में हुई विभागों की संयुक्त बैठक में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने चिकित्सा विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि पुलिस परेड ग्राउंड में एक एम्बुलेंस और चिकित्सा स्टाफ मौजूद रहेगा। हालांकि, कलेक्टर के आदेश के बावजूद मौके पर न तो एम्बुलेंस थी और न ही कोई चिकित्सा टीम |

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर