VISITORS

0 1 0 5 5 8

June 10, 2026 8:31 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 10, 2026 8:31 am

ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार की मौत

शब्द अग्नि न्यूज़। इंदौर। भंवरकुआ थाना क्षेत्र में नेमावर रोड पर प्रभु तोल कांटे के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेन्द्र शर्मा ( 45 ) पिता बाबूलाल शर्मा निवासी सिल्वर कॉलोनी के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार राजेन्द्र अपनी मां को बाइक पर बैठाकर बुआ के घर खजराना छोड़ने गए थे। बुआ के घर में शादी है। इसके बाद उन्हें अपनी कंपनी जाना था। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। राजेन्द्र ने हेलमेट पहना था पर ट्रक का पहिया उनके कंधे के पास से पेट के ऊपर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक को मौके पर ही रोक लिया, हालांकि चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर