VISITORS

0 0 7 2 0 6

April 2, 2026 6:27 pm

+91 8878812345

Explore

Search

April 2, 2026 6:27 pm

चाचा-चाची ने बांधकर गर्म सरिया से दागा, नाजुक

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में युवक से हैवानियत का मामला सामने आया है। युवक के चाचा- चाची ने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर युवक को न सिर्फ पीटा बल्कि गर्म सरिए से दागा। उसके नाजुक अंगों को भी गर्म सरिया से जलाया।
बाद में उसके विरुद्ध नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की रिपोर्ट भी लिखवा दी।
मामला ऋषिनगर कॉलोनी का है। इस घटना के पीछे जमीन विवाद का मामला सामने आ रहा है। टीआई सियाराम सिंह गुर्जर के अनुसार ऋषिनगर कॉलोनी मैं रहने वाले 28 वर्षीय युवक की शिकायत पर उसके चाचा-चाची और उनके रिश्तेदार गौरव, सत्यम, रवि के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 17 जनवरी को आरोपितों ने अंगों एमआर 10 स्थित ब्रिज के नीचे से उसे अगवा कर लिया था। उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद चाचा के दोस्त रवि के खेत पर ले गए और एक पेड़ से बांध दिया। आरोपितों ने रातभर उसे बांधे रखा और डंडे व बेल्ट से उसकी पिटाई की। लोहे का सरिया गर्म किया और उसके नाजुक अंगो को जलाया। आरोपितों ने हाथ-पैर और जांघ भी दाग दी तबीयत बिगड़ने पर आरोपित इंदौर को जलाया लेकर आ गए और नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखवा दी।
टीआई के अनुसार आरोपित खुद ही युवक को थाने लेकर आए थे। उसको मुलजिम समझ कर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मेडिकल परीक्षण के दौरान पता चला उसके शरीर पर जख्म है। पूछताछ करने पर युवक ने पूरी घटना बताई। बुधवार को पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। टीआइ के मुताबिक, आरोपित और पीड़ित युवक मूलतः बिहार के हैं। दोनों में बिहार स्थित पैतृक जमीन का विवाद भी चल रहा है। जमीन के लिए ही आरोपितों ने अपहरण किया था। शाजापुर में पीटने के बाद भी आरोपितों ने घर में बंधक बनाया। युवक के हाथ-पैर और मुंह बांध कर रखा। फिलहाल युवक का उपचार चल रहा है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर