VISITORS

0 0 7 2 0 6

April 2, 2026 6:25 pm

+91 8878812345

Explore

Search

April 2, 2026 6:25 pm

उज्जैन के तराना में हिंसक झड़प, 11 बसें तोड़ीं

विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री घायल, छह लोगों के खिलाफ केस, धारा 144 लागू
उज्जैन। मध्यप्रदेश में उज्जैन के तराना कस्बे में गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे दो पक्षों में विवाद हो गया। उपद्रवियों ने बस स्टैंड पर खड़ी 11 बसों में तोड़फोड़ कर दी। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लोगों को बलपूर्वक खदेड़ा। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है।


विवाद की शुरुआत तराना के बड़े राम मंदिर के सामने स्थित सुखला गली में हुई। यहां मंदिर के सामने विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री सोहेल ठाकुर (बुंदेला) खड़े थे। इसी दौरान ईशान मिर्जा सहित कुछ लोग वहां आए। कहने लगे कि यहां क्यों खड़े हो ? इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कुछ युवकों ने पीछे से सोहेल ने पर हमला कर दिया। उनके सिर में गंभीर चोट आई हैं। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें उज्जैन रेफर किया गया है। पुलिस ने सप्पान मिर्जा (मदारबाड़ा), ईशान मिर्जा, शादाब उर्फ इडली, सलमान मिर्जा, रिजवान मिर्जा और नावेद के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। हालांकि अभी इनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। मौके पर एएसपी गुरु प्रसाद पाराशर, आलोक शर्मा मौजूद हैं। यहां 7 थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर