VISITORS

0 0 7 1 8 7

March 31, 2026 3:41 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 31, 2026 3:41 pm

युवक को कार से कुचलने की कोशिश

शब्द अग्नि नई । इंदौर | विजयनगर इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जाता है कि दो गुटों के विवाद में एक युवक को जबरदस्ती कार में बैठाकर ले जाने की कोशिश की जा रही है। वहीं कार से युवक को कुचलने का प्रयास भी किया जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद विजयनगर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
घटना बुधवारा रात विजय नगर इलाके स्थित एनआरके बिजनेस पार्क के बाहर की बताई जा रही है। यहां स्कॉर्पियो में सवार युवक अन्य युवकों से विवाद कर रहे हैं। इसमें एक युवक को जबरदस्ती कार में बैठाने का प्रयास भी किया गया। वहीं काफी देर तक लड़के यहां पर विवाद करते नजर आए। वीडियो में एक युवक के ऊपर स्कॉर्पियो चढ़ाने का प्रयास भी हुआ है। हालांकि विजयनगर थाने में इस मामले को लेकर बात की गई तो उन्होंने इस तरह के वीडियो सामने आने और शिकायत मिलने की बात से इनकार किया है। उनके मुताबिक, यदि किसी तरह की शिकायत थाने आती है तो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर