VISITORS

0 0 6 0 4 9

February 11, 2026 6:04 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 11, 2026 6:04 pm

अश्लील इशारे, बैड टच और छेड़छाड़

सहायक संचालक पर महिला कर्मचारी का बड़ा आरोप
शब्द अग्नि न्यूज़ । नर्मदापुरम | मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक पर एक कर्मचारी ने बड़ा आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि सहायक संचालकर संजय जैन लगातार मुझे परेशान कर रहे थे। एक दिन लंच टाइम में छत पर मेरे साथ साथ जबरदस्ती की। साथ ही नौकरी से निकालने की धमकी दी। इसके बाद महिला कर्मचारी ने पुलिस थाने में शिकायत कराई है।
महिला का आरोप है कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने अपनी कुर्सी और सत्ता का खुलकर दुरुपयोग किया। बार- बार हाथ पकड़ना, अश्लील इशारे करना और विरोध करने पर नौकरी छीन लेने की धमकी देता रहा। पीड़िता के मुताबिक, 1 दिसंबर, दोपहर करीब 2:30 बजे, लंच के समय जब वह ऑफिस की छत पर टहल रही थी, तभी आरोपी अधिकारी वहां पहुंचा और उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। डर और नौकरी जाने का खौफ इन सब वजहों से महिला काफी समय तक चुप रही। वहीं, आरोपी लगातार मानसिक रूप से उसे प्रताड़ित करता रहा। आखिरकार जब पीड़िता पूरी तरह टूट गई, तब उसने हिम्मत जुटाकर परिजनों को पूरी सच्चाई बताई। गुरुवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई और इसके बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने सहायक संचालक संजय जैन के खिलाफ छेड़छाड़, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले के उजागर होते ही महिला एवं बाल विकास विभाग में खलबली मची हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, इस पूरे मामले में सहायक संचालक संजय जैन ने कहा कि यह जो आरोप लगाए गए हैं, वह पूरी तरह मिथ्या और मनगढ़ंत है। मेरी पोस्टिंग तो यहां 12 सितंबर को हुई है। उसके पूर्व लगातार 1 साल से इनके द्वारा कार्य नहीं करने, समय पर नहीं आने पर, बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर डीपीओ साहब ने नोटिस जारी किए गए हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर