VISITORS

0 1 9 4 6 3

August 23, 2026 10:00 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

विदेशी दारू जब्त की, तीन तस्कर गिरफ्तार

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। रेलवे मार्ग से अवैध शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ जीआरपी इंदौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 23 जनवरी की रात विशेष अभियान के तहत स्टेशन पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। उनके पास से 36 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा करीब 27 लीटर और अनुमानित कीमत 58 हजार 560 रुपए बताई गई है।
रेलवे के अनुसार जीआरपी को विश्वसनीय सूत्रों से शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 के ब्रिज के पास ड्यूटी पर तैनात जीआरपी बल ने तीन संदिग्धों को घेर लिया। तलाशी के दौरान उनके बैग और झोलों से विदेशी मदिरा की खेप बरामद हुई। बरामद शराब में वेट 69, सिग्नेचर, रॉयल चैलेंज और ओल्ड स्मगलर जैसे महंगे विदेशी ब्रांड शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी रेलवे के जरिए गुजरात इंदौर और अन्य शहरों में अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे थे। मामले में जीआरपी थाना इंदौर में अपराध क्रमांक 19/2026 के तहत धारा 34 आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपी
1. प्रेमजी भाई पिता कानजी भाई उम्र 61 वर्ष निवासी जनता सोसाइटी जिला पोरबंदर (गुजरात)

2. वाला भाई पिता वैजा भाई वढेर उम्र 58 वर्ष निवासी भारतनगर एरोड्रम जिला पोरबंदर (गुजरात)
3. मनसुखलाल पिता नजा भाई दाफदा उम्र 50 वर्ष निवासी संत रोहिदास नगर, मेघानी नगर, जिला जूनागढ़ (गुजरात)

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर