VISITORS

0 0 7 4 4 5

May 15, 2026 3:31 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 3:31 pm

इंदौर में 4.47 लाख वोटर्स के नाम कटे

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। शहर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने के बाद दावे आपत्ति की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रारूप मतदाता सूची से 4.47 लाख मतदाताओं के नाम हटाने के बाद 57 हजार मतदाताओं ने फिर से नाम जोड़ने के लिए आवेदन दिये हैं।
2625 मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा एक महीने तक दावे-आपत्तियां लिए गए। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा फाइनल आंकड़े जारी होने के बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होगी। कुल 28.67 लाख मतदाताओं के गणना पत्र भरवाने का कार्य 4 नवंबर से 18 दिसंबर के बीच किया गया। इस अवधि में केवल 24.20 लाख मतदाता ही फार्म भर पाए, जबकि 4.47 लाख मतदाताओं ने गणना पत्र जमा नहीं किए। गणना पत्र नहीं भरने वाले 4.47 लाख मतदाताओं के नाम 23 जनवरी को जारी प्रारूप मतदाता सूची से हटा दिए गए। इसके बाद मतदाता सूची को लेकर दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू हुई, जो गुरुवार को समाप्त हो गई। अब तक राऊ विधानसभा में नए वोटर्स के नाम जोड़ने के लिए सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। जबकि 3 नंबर विधानसभा से सबसे कम आवेदन आए हैं। 3 नंबर विधानसभा क्षेत्रफल और वार्ड संख्या के हिसाब से 10 वार्डों की है, इसके बावजूद यहां आवेदन कम आए ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर