VISITORS

0 0 7 1 8 8

March 31, 2026 5:33 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 31, 2026 5:33 pm

महिला के परिवार को जान से मारने की धमकी 

बॉन्ड ओवर की कार्यवाही का नहीं हुआ कोई असर पीड़ित परिवार ने कलेक्टर से लगाई जान बचाने की गुहार 

सेंधवा। शहर के थाने के लिस्टेड गुंडों द्वारा विधवा महिला को उसके परिवार के सहित जान से मारने की धमकियां देने का मामला प्रकाश में आया है धमकियां देने वाले गुंडों पर पूर्व में पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर बॉन्ड ओवर भरवाया गया था जिसका भी उल्लंघन किया गया है जिसकी लिखित शिकायत जिला कलेक्टर को जनसुनवाई के दौरान की गई शिकायत में पीड़ित परिवार ने कहा कि उनके पूरे परिवार को जान का खतरा है पुलिस घटनाक्रम को गम्भीरता से लेते हुए क्योंकि उक्त आदतन अपराधियों को पुलिस का भी कोई खौफ नहीं दिख रहा बॉन्ड ओवर जैसी प्रतिबंधतकम कार्यवाही होने के बाद भी आरोपीगण द्वारा इस तरह खुले आम गुंडागर्दी की जा रही है ऐसे लोगों पर जिला बदर जैसी कठोर प्रतिबंधतम कार्यवाही करने हेतु लिखित शिकायत की मांग की गई है

यह है पुरा मामला

शिकायत कर्ता ने अपने आवेदन में कहा है कि कालु उर्फ मोहसिन, वसिम उर्फ गौरु, कासीम एवं इन तीनों के पिता युनुस अली और अ. मजीद एवं सलीम पिता रशीद हनफी इन 6 लोगों द्वारा आम रास्ता बंद कर दिया गया था जिसकी शिकायत हमारे द्वारा जनसुनवाई में दिनांक 18/11/2025 को आपके एवं पुलिस अधीक्षक महोदय से की गई थी तथा आपके निर्देश पर सेंधवा नगर पालिका द्वारा सराहनीय कार्यवाही करते हुए उक्त आम रास्ता खुलवाया गया

जान से मारने की दे रहे है धमकियां 

आरोपीगण द्वारा हमें धमकाया जा रहा था तथा दिनांक 16/01/2026 को मेरे उपर जानलेवा हमला कर मारपीट कि घटना कारित की गई एवं जब मैं अपनी माता तथा भाई के साथ शहर थाना सेंधवा पर रिपोर्ट लिखवाने गया तब इन आरोपितों के द्वारा थाने पर आकर मुझे रिपोर्ट करने से मना किया गया, जब मेरे द्वारा रिपोर्ट लिखवाने कि बात कही गई तब इन आरोपियों द्वारा शहर थाना सेंधवा पर हमारे खिलाफ झूठी एवं मनघड़ंत शिकायत दर्ज करवाई गई।

पूर्व में भी दर्ज है कई गंभीर अपराध

शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त अपराधिक प्रवृत्ति के होकर आरोपी कालु उर्फ मोहसिन का शहर थाना सेंधवा में गुंडा लिस्ट में नाम है तथा कालु और इसके छोटे भाई वसिम उर्फ गौरु के कई अपराधिक प्रकरण होने से शहर थाना सेंधवा से धारा 110 से बाउंड भरा हुआ होने के उपरांत भी उक्त लोगों द्वारा मेरे साथ मारपीट कि घटना कारित की गई। आरोपी कासिम के भी सेंधवा शहर थाने पर मारपीट एवं छेड़छाड़ के 3 प्रकरण एवं जुलवानिया थाने पर मारपीट का 1 प्रकरण इस तरह कुल 4 प्रकरण हो चुके हैं। उपरोक्त तीनों ही आरोपी आदतन अपराधी है

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर