VISITORS

0 1 4 8 9 5

June 29, 2026 12:07 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 29, 2026 12:07 am

इंदौर : युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। राउ इलाके में सोमवार रात सड़क पार करने के दौरान एक युवक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुनील (21 वर्ष) पिता कैलाश डाबर निवासी भाटखेड़ी राउ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 8 बजे सुनील घर जाने के लिए सड़क पार करने के लिए डिवाइडर के पास खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार क्रमांक MP09 TX 8942 ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी और फिर सुनील को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर दूर जा गिरा। हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है, जबकि चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों के अनुसार सुनील लोडिंग वाहन पर काम करता था। परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई है। वहीं, इंदौर में एक अन्य सड़क हादसे में खंडवा रोड पर सावन (19 वर्ष) पिता हुकुम निवासी ग्राम भगोरा की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सावन बाइक से आ रहा था, तभी एक चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल सावन के परिजनों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर