VISITORS

0 1 4 8 9 5

June 29, 2026 12:07 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 29, 2026 12:07 am

इंदौर : रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की हत्या

बाइक की मामूली टक्कर बनी मौत की वजह
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित शुभम पैलेस कॉलोनी में बाइक की टक्कर को लेकर हुए विवाद में एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। चार बदमाशों ने मिलकर युवक पर जानलेवा हमला किया, जिसमें गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। टीआई तरुण सिंह भाटी को सूचना मिली कि शुभम पैलेस कॉलोनी निवासी संजय सिंह बेस, उनके भांजे आरव सिंह बिष्ट और भाई तेजपाल सिंह रावत पर कुछ बदमाशों ने हमला किया है। परिजन सभी घायलों को तुरंत मालवा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां देर रात उपचार के दौरान संजय सिंह बेस ने दम तोड़ दिया।

मृतक संजय के भाई तेजपाल सिंह ने बताया कि संजय अपने भांजे और भतीजे के साथ डी-मार्ट जा रहे थे। इसी दौरान घर की गली के कोने पर शराब पी रहे दो युवकों से उनकी बाइक टकरा गई, जिस पर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर संजय ने फोन कर परिजनों को मारपीट की जानकारी दी। तेजपाल ने बताया कि मुझे जानकारी मिली तो मैं वहां पर पहुंचा। कुछ समय बाद आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ वापस लौटे और लोहे की रॉड, पत्थरों और डंडों से तीनों पर हमला कर दिया। इस हमले में संजय सिंह को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए यादव और उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया जाएगा। मृतक संजय सिंह के पिता रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं और वर्तमान में जिला न्यायालय में मुंशी के रूप में कार्यरत थे। परिजनों ने बताया कि संजय अविवाहित थे। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत और परिवार में शोक का माहौल है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर