VISITORS

0 1 4 8 9 2

June 28, 2026 11:17 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 11:17 pm

इंदौर : कार में पुजारी का शव मिला,

 सिर में लगी थी गोली, कांच तोड़कर खोला गेट
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर | महालक्ष्मी नगर इलाके में मंगलवार सुबह 5 बजे एक पुजारी का शव कार में मिला है। बताया जा रहा है कि कार अंदर से लॉक थी, जिसे पुलिस ने शीशे तोड़कर खोला । मौके से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खजराना पुलिस के मुताबिक सतीश शर्मा (36) पुत्र कैलाश शर्मा का शव सुबह करीब 5 बजे महालक्ष्मी नगर के एक सुनसान इलाके में खड़ी कार में मिला। उनके सिर में गोली लगी थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया गया है। सतीश शर्मा मूल रूप से अशोक नगर जिले के रहने वाले थे। इंदौर में लसूड़िया मोरी स्थित एक मंदिर में पुजारी थे। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। सतीश सोमवार देर शाम पत्नी से पाटनीपुरा से पूजा का सामान लेने की बात कहकर घर से निकले थे। रात करीब 11 बजे उनके रिश्तेदारों को फोन आया, जिसके बाद परिजन ने उनकी तलाश शुरू की और पुलिस को भी सूचना दी। मंगलवार सुबह उनकी कार महालक्ष्मी नगर क्षेत्र में मिली। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि सतीश शर्मा ने खुद को गोली मारी है या उन पर किसी ने हमला किया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। जानकारी मुताबिक पुजारी सतीश शर्मा की इलाके में रहने वाली एक लड़की से दोस्ती थी। इसके चलते परिवार तनाव चल रहा था। सोमवार को भी उनकी बात लड़की से हुई थी। पुलिस के मुताबिक लड़की पुजारी को ब्लैकमेल तो नहीं कर रही थी, इनकी जांच की जा रही है। मामला सुसाइड का है।
में

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर