VISITORS

0 1 4 8 8 2

June 28, 2026 10:04 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 10:04 pm

कलेक्टर ने की समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा

शब्द अग्नि न्यूज़ । खरगोन। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिकारियों को संकल्प से समाधान अभियान, सीएम हेल्पलाइन, ई-विकास प्रणाली एवं फार्मर रजिस्ट्री सहित विभिन्न योजनाओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शिविरों में शून्य प्रगति वाले विभाग पोर्टल पर योजनाओं की इंट्री करें। नीचले पायदान पर रहने वाले विभागों को नोटिस जारी होंगे। सभी नगरीय निकायों व जनपद पंचायतों को शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं पोर्टल पर इंट्री दर्ज करने को कहा गया।

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी एसडीएम को नामांतरण व अविवादित प्रकरणों में प्रगति लाने को कहा। ई-विकास प्रणाली में निजी विक्रेताओं व सहकारी समितियों को किसानों हेतु खाद वितरण सुगम बनाने के लिए ई-टोकन जनरेट करने के निर्देश दिए गए। फार्मर रजिस्ट्री का कार्य मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। सभी एसडीएम को सप्ताह में दो दिन एवं तहसीलदारों को प्रतिदिन फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा करने के लिए निर्देशित किया गया।

28 जनवरी से प्रारंभ हो रहे संपूर्णता अभियान की सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। आकांक्षी विकासखंडों में संपूर्णता अभियान 2.0 का आयोजन 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अगले तीन माह में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं कृषि से जुड़े छह प्रमुख केपीआई (की परफॉर्मेंस इंडिकेटर्स) को 100 प्रतिशत संतृप्त करना है। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए चयनित संकेतकों पर जागरूकता फैलाने और संतृप्ति प्राप्ति के लिए विश्व कैंसर दिवस, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस जैसे विशेष अवसरों पर विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जाए। समस्त संबंधित विभाग संपूर्णता अभियान अंतर्गत समस्त गतिविधियों का समय सीमा में करना सुनिश्चित करेंगे।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर