VISITORS

0 0 6 0 3 9

February 11, 2026 12:52 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 11, 2026 12:52 pm

बड़वानी : करियर काउंसलिंग सत्रों की शुरुआत

शब्द अग्नि न्यूज़ । बड़वानी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवती में समग्र शिक्षा अभियान, सेकेंडरी एजुकेशन, लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा जारी निर्देशानुसार 5 दिवसीय करियर मेला एवं करियर काउंसलिंग का उद्घाटन किया गया। प्राचार्य श्री असलम खान ने बताया कि शाला में कैरियर मेला और करियर काउंसलिंग का पांच दिवसीय आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार प्रतिदिन की गतिविधियां संचालित की जाएगी।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक, व्यवसायिक, कौशल आधारित गतिविधियों से अवगत कराना है साथ ही यूनिसेफ द्वारा वेबीनार के माध्यम से जीवन कौशल, करियर योजना, करियर कार्ड और भविष्य की तैयारी पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। करियर काउंसलर श्री शफीक शेख ने बताया कि कैरियर मार्गदर्शन के प्रथम दिवस के अंतर्गत करियर मेले का उद्घाटन किया गया जिसमें संस्था के प्राचार्य श्री असलम खान, श्री प्रमोद कुमार पटेल, श्री महेश शिंदे, श्री अनीश खान आदि द्वारा शैक्षणिक संकायों की जानकारी प्रदान की गई श्री प्रमोद पटेल ने अपने उद्बोधन में लोक सेवा आयोग के अंतर्गत आयोजित होने वाली परीक्षाओं और आगे की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी।

श्री महेश शिंदे ने कृषि पर आधारित स्थानीय उद्योगों जैसे पशुपालन, डेयरी उद्योग, कार्बनिक खाद का निर्माण जैसी व्यावसायिक गतिविधियों की जानकारी बच्चों को दी। श्री अनीश खान ने कक्षा 12वीं के बाद हायर एजुकेशन में कौन-कौन से विषय और संकायों की संभावना होती है उसकी जानकारी दी। करियर काउंसलर शफीक शेख ने बड़वानी में स्थित शैक्षणिक संस्थाओं का संक्षिप्त परिचय और उसमें संचालित कोर्सेज की जानकारी दी तथा यूनिसेफ द्वारा बनाए गए कैरियर कार्ड के बारे में विस्तार से बताया। विद्यार्थियों के कैरियर संबंधी प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और कक्षा नौवीं से लेकर कक्षा 12वीं तक के कुल 205 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर