VISITORS

0 1 4 8 7 6

June 28, 2026 8:47 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 8:47 pm

अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी 25 जनशिकायतें

शब्द अग्नि न्यूज़ । बड़वानी ।कलेक्ट्रेट कार्यालय बड़वानी में प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री सोहन कनास ने जिलेभर से आए 25 आवेदकों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना। 1. लाड़ली बहना योजना की राशि दिलाई जाये लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत राशि प्राप्त न होने के संबंध में श्रीमती सविता पति भुरेसिंह बरडे द्वारा जनसुनवाई में आवेदन दिया गया। उन्होने बताया कि मेरी समग्र आईडी क्रमांक 186452865 को ग्राम पंचायत रेवजा के सहायक सचिव द्वारा मुझे मृत बताकर 01 अगस्त 2025 को समग्र पोर्टल से नाम हटा दिया गया है। मेरी आईडी डिलीट होने के कारणमुझे 6 माहसे उक्त योजना का लाभ मिलना बंद हो गया है। अतः मेरी डिलीट आईडी को पुनः चालु करवाई जाये, जिससे मुझे लाडली बहना योजना का लाभ मिल सके । अपर कलेक्टर श्री सोहन कनास ने उक्त आवेदन को जनपद पंचायत राजपुर को भेजकर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये । 2. विधवा पेंशन एवं आवास योजना का लाभ दिलवाया जाये ग्राम बंधान बडगॉव की निवासी श्रीमती रानी पति स्व. श्री जिवा ने आवेदन देकर बताया कि उनके पति का निधन 20 फरवरी 2020 को हो गया है। ग्राम पंचायत द्वारा मुझे न तो विधवा पेंशन का लाभ दिया जा रहा है और न ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। अपर कलेक्टर श्री सोहन कनास ने उक्त आवेदन को जनपद पंचायत बड़वानी को भेजकर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर